यूपी बोर्ड परिणाम 2022: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। परीक्षा के बाद छात्र रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
UP Board 10th-12th Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा खत्म हो गई है। इस परीक्षा की समाप्ति के बाद अब जल्द ही कॉपियों की जांच शुरू की जाएगी। छात्र परिणाम के बारे में अपडेट जानना चाहते हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद मई तक परिणाम जारी होने की उम्मीद है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in 2022 पर जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 (यूपी बोर्ड रिजल्ट अपडेट) रोल नंबर और स्कूल कोड के जरिए उपलब्ध होगा। इस वर्ष हाई स्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी इंटर परीक्षा 2022) में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 5192689 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 4775749 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे साथ ही 416940 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
इतने स्टूडेंट्स परीक्षा में हुए थे शामिल :
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा वर्ष 2022 के लिए आयोजित हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। हाईस्कूल में कुल 2781654 पंजीकृत थे, उन सभी अभ्यर्थियों में से 2525007 अभ्यर्थी उपस्थित थे और 256647 अनुपस्थित थे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में कुल 2411035 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2250742 अभ्यर्थी उपस्थित थे और 160293 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड परीक्षा-2022 में 148 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। अब तक कुल 40 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
कहां देख पाएंगे रिजल्ट:
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। कॉपियों की जांच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट घोषित (यूपी बोर्ड रिजल्ट अपडेट) की जानकारी दी जाएगी. इसके बाद छात्र वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इस साल सीसीटीवी की निगरानी में कॉपियों की जांच की जाएगी। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा टीवी9 हिंदी पर भी उपलब्ध होगा। परिणाम जारी होने के बाद, असफल उम्मीदवारों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा (यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2022) भी आयोजित की जाएगी।
UP board 10th & 12th 2022 Result Direct Link –
Useful Important Links | ||
Download Class 10th, 12th Result (Link Activate Soon) | Link-1![]() |
|
Join Our Telegram Page | Click Here | |
UPMSP Official Website | Click Here |