UP Board Exam 2021-22: कब शुरू होंगी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं, देखे एग्जाम डेट

0
9

UPMSP UP Board 10th, 12th Exam Date 2022 : यूपी बोर्ड प्रयागराज ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2022 की बोर्ड परीक्षाएं की तैयारी पूरी कर ली है | अभी आधिकारिक रूप से यूपीएमएसपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं 2022 परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की है | अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2022 की परीक्षा यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के बाद ही आयोजित कराई जाएगी |

यूपी बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है | बोर्ड ने प्री-बोर्ड परीक्षाएं का टाइम टेबल जारी कर दिया है | उत्तर प्रदेश बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 01 से 10 जनवरी 2022 तक आयोजित करने का फैसला लिया है |

यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षा कब शुरू होगी ?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2022 का टाइम टेबल लगभग तैयार हो चूका है | और बोर्ड की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है, इस नोटिस में बताया गया की अब यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2020 की परीक्षा, यूपी विधानसभा चुनाव २०२२ खत्म होने के बाद शुरू की जाएगी | अब उत्तर प्रदेश में चुनाव मार्च 2022 में कराये जाने है तो यूपी कक्षा 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित होंगी |

यूपी बोर्ड शैक्षिक कैलेंडर 2021-22 के अनुसार बोर्ड परीक्षाएं, मार्च 2022 महीने के अंतिम सप्ताह में आयोजित करायी जानी हैै|

UP Board 10वी, 12वी 2022 परीक्षा का टाइम टेबल /डेट शीट कब आएगी ?

यूपी बोर्ड प्रयागराज ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का टाइम टेबल तैयार कर लिया है | यूपीएमएसपी बोर्ड जल्दी ही कक्षा 10 और कक्षा १२ की डेट शीट २०२२, ऑफिसियल वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर पीडीऍफ़ फाइल में अपलोड की जाएगी | यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2022 और यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं टाइम टेबल 2022 की लिंक जल्दी ही upmsp.edu.in 2022 पर अपडेट कर दी जाएगी |

UP Board 10वीं और 12वीं टाइम टेबल 2022 डेट शीट, दिसंबर महीने में जारी होने की सम्भावना है |

यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2022 लिंक

इस साल, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड 2022 परीक्षा के लिए करीब 51 लाख छात्रों ने आवेदन किया है | जिसमे से लगभग 27 लाख छात्रों ने हाई स्कूल और २३ लाख छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए एग्जामिनेशन फॉर्म भरें है | उत्तर प्रदेश में वर्तमान सरकार का कार्यकाल मार्च २०२२ तक है | चुनाव आयोग को उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव मार्च महीने से पहले , इलेक्शन की तैयारियां पूरी करनी होगी |

चनाव के चलते, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा को चुनाव के बाद में करने का निर्णय लिया |

UP Board 10th & 12th 2022 Exam Date – Last week of March 2022

ऑफिशियल वेबसाइट – https://upmsp.edu.in

यूपी बोर्ड 2022 एग्जाम डेट सरकारी रिजल्ट लेटेस्ट न्यूज के लिए Join Now जुड़े रहिए |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here