UP Board 2022 : यूपी बोर्ड परीक्षा पर बड़ी खबर 6 फरवरी के बाद खुल सकते हैं स्कूल

0
13

UP Board 2022 : यूपी बोर्ड परीक्षा पर बड़ी खबर 6 फरवरी के बाद खुल सकते हैं स्कूल

UP Board School News 2022 : 6 फरवरी के बाद स्कूल खुलेंगे या नहीं इस बात पर संशय बना हुआ है ऐसी संभावना व्यक्त की गई है कि 6 फरवरी के बाद प्राचार्य और अभिभावकों को की सहमति के बाद से स्कूल खुल सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सभी स्कूल कॉलेजों के प्रधानाचार्य और बच्चों के अभिभावकों से लिखित में सहमति लेंगे, उसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक इस सहमति पत्र को शासन को सौंपेंगे, उसके बाद शासन अपनी मुहर लगाएगा।

यह जानकारी विशेष सचिव जय शंकर दुबे ने बुधवार को दी थी। जानकारी उस समय प्रकाश में आई जब वह ऐ एन आई सी मैं संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे थे।

उन्होंने बयान दिया है कि बिना प्रधानाचार्य की सहमति के कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। कोरोना महामारी की रफ्तार धीमी पड़ने पर कई राज्य पाबंदियों में ढील देते हुए स्कूल कॉलेज खोलने में प्रयासरत हैं। कर्नाटक, उत्तराखंड में स्कूल कॉलेज सोमवार से खुल चुके हैं। अन्य राज्यों में स्कूल कॉलेज फरवरी माह में खुलने की संभावना है।

JOIN TELEGRAM GROUP CLICK HERE
Join Up Board Fast Update Group CLICK HERE

6 फरवरी के बाद से खुल सकते हैं स्कूल

राजस्थान सरकार ने कोरोनावायरस की कमी को देखते हुए 1 फरवरी से कक्षा 12 के स्कूल खोलने के आदेश दिए थे। महाराष्ट्र और हरियाणा सरकार ने भी 1 फरवरी से कक्षा 12वीं के स्कूल कॉलेज खोलने पर मुहर लगा दी है। इसी क्रम में सिनेमाघर मल्टीप्लेक्स भी कुछ शर्तों के साथ खुल सकेंगे। जिन जिलों में परीक्षा केंद्रों की सूची अभी तक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं की है, वे 2 दिनों के अंदर सूची अपलोड करवा दें।

जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह भदोरिया ने जानकारी दी है कि जनपद में स्थापित 479 माध्यमिक विद्यालयों के 71 परसेंट बच्चे अभी भी ऑनलाइन शिक्षा की ओर अग्रसर हैं। जो बच्चे अभी भी वंचित रह गए उनको व्हाट्सएप ग्रुप, जूम एप और गूगल मीट से जोड़ने के लिए प्रधानाचार्य को निर्देश दे दिए गए हैं।

कहां पर स्कूल खुले हैं और कहां-कहां स्कूल बंद है एक नजर में

दिल्ली: अभी तक बंद है लेकिन फरवरी के दूसरे हफ्ते में खुलने के आसार।
उत्तर प्रदेश: फिलहाल बंद है लेकिन 6 फरवरी के बाद फैसला।
कर्नाटक: बेंगलुरु में कि 31 जनवरी से कॉलेज खुले।
महाराष्ट्र: 24 जनवरी से स्कूल कॉलेज खुले।
तमिलनाडु: 1 फरवरी से स्कूल कॉलेज खुले।
झारखंड: 1 फरवरी से स्कूल कॉलेज खुले।
त्रिपुरा: 31 जनवरी से स्कूल कॉलेज खोलें।
हरियाणा: 1 फरवरी से 10 12 के स्कूल खोलने को लेकर अनुमति।
उत्तराखंड: 1 फरवरी से 10 और 12 के स्कूल खुले।
बिहार: 6 फरवरी तक सभी स्कूल कॉलेज बंद।
राजस्थान: 1 फरवरी से कक्षा 10 और 12स्कूल खुले और 10 फरवरी से कक्षा 6 से 9 तक के स्कूल खुलेंगे।
मध्य प्रदेश: 31 जनवरी तक बंद अभी तक कोई खेतला सामने। नहीं आया।
तेलंगाना: 1 फरवरी से सभी शैक्षिक संस्थान खुलेंगे लेकिन कॉलेज नहीं।

JOIN TELEGRAM GROUP CLICK HERE
Join Up Board Fast Update Group CLICK HERE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here