Agniveer Bharti Notice 2022 : अग्निवीर रैली भर्ती इन राज्यो मे शुरु, फटाफट करे आवेदन

अग्निवीर, जानिए आवेदन कैसे करना है, कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं, सभी बच्चे जो अग्निवीर की तैयारी कर रहे हैं, हम उन्हें बता दें कि जो भी दस्तावेज आवश्यक हैं, आप उन्हें तैयार करें और नीचे लिखे लेख को ध्यान से पढ़ें। भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) मेरठ और राज्य के अन्य भर्ती कार्यालयों द्वारा सूचना जारी की गई है। सभी भर्ती कार्यालयों द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली की अस्थायी तिथि की भी घोषणा की गई है। राज्य के मेरठ समेत सात शहरों में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन होगा. आवेदन प्रक्रिया की शर्तें लगभग सभी में समान हैं।

जो कोई भी अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेना चाहता है,

उसे सेना भर्ती की आधिकारिक वेबसाइटjoinindianarmy.nic.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा। अग्निवीर भर्ती रैली के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई, 2022 से शुरू हो गई है। मुजफ्फरनगर भर्ती रैली के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 5 जुलाई से शुरू हो गई है। इसी तरह बरेली और आगरा भर्ती कार्यालयों से अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश में महिला अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन सिर्फ लखनऊ में किया जाएगा। इन तीनों सेनाओं को अलग-अलग नामों से नहीं पुकारा जाएगा जैसा कि पहले नाम लेते थे, अब ये केवल अग्निवीर के नाम से जानी जाएंगी। भारतीय सेना और नौसेना ने शुक्रवार को अग्निपथ योजना के तहत अपनी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को ट्वीट किया है

अग्निपथ योजना के तहत साढ़े 17 साल से 21 साल तक के युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • शैक्षिक प्रमाण पत्र(10/12वीं)
  • एनसीसी या आईटीआई या अन्य तकनीकी डिप्लोमा
  • 20 पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • धार्मिक प्रमाण पत्र
  • विद्यालय प्रमाणपत्र
  • सरपंच, निगम द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र
  • सिंगल बैंक अकाउंट नंबर, पैन कार्ड और आधार कार्ड
  • अविवाहित प्रमाण पत्र
  • पुलिस द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र
  • पते का सबूत