यूपी बोर्ड एग्जाम पर बड़ी खबर – अधिकारियों ने लिए नए फैसले, जल्दी देखें

0
11

यूपी बोर्ड एग्जाम पर बड़ी खबर – अधिकारियों ने लिए फैसले, जल्दी देखें

UP Board Exam 2022 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नकल पर लगाई नकेल-: प्यारे विद्यार्थियों आप सभी लोगों को विदित होगा, कि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने बीते कुछ दिनों पहले 15 मार्च को बोर्ड एग्जाम की तारीख फिक्स कर दी थी। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 10 मार्च तक 7 चरणों में होंगे, इन्हीं चरणों के बीच बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं को करवाने का संकल्प लिया है। बोर्ड परीक्षाओं की डेट निर्धारित करने के साथ ही बोर्ड अपनी परीक्षा संबंधी तैयारियों में जुट चुका है|

UP Board Exam 2022

नकल पर शिकंजा : इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज (इलाहाबाद ) बोर्ड ने परीक्षाओं की तैयारियों के लिए अपनी कमर कस ली है।
सरकार ने इस बार निर्णय लिया है, कि नकल की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड ने नकल पर नकेल लगाने के लिए कई अहम बदलाव किए हैं|

दो लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरे:- माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार तकरीबन 8266 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची 10 फरवरी के बाद आ सकती है। लेकिन बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की कवायद तेज कर दी है। करीबन 200000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे|
एक लाख से अधिक ऑडियो रिकॉर्डर:- बोर्ड ने स्पष्ट किया है, कि इस बार वीडियो कैमरा के साथ साथ ऑडियो रिकॉर्डर भी लगाए जाने चाहिए। ताकि विद्यार्थी बोल बोल कर चीटिंग न कर सकें। ऑडियो रिकॉर्डर लगाने से अध्यापकों द्वारा बोल बोल कर नकल कराने की संभावना ना के बराबर रह जाएगी।
वेबकास्टिंग:- सरकार ने इस बार नकल पर शिकंजा कसने की एक और व्यवस्था की है। सरकार ने इस बार वेबकास्टिंग की नई शुरुआत की है। इसके माध्यम से सभी एग्जाम सेंटर्स के हर विद्यार्थी की एक-एक गतिविधि का लाइव प्रसारण लखनऊ मैं बैठे हुए अधिकारियों के सामने जाएगा। इससे भी काफी हद तक नकल पर काबू पाया जाएगा।

अलग-अलग रंग की आंसर शीट :-

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने इस बार एक नई नीति अपनाई है। अब हर परीक्षार्थी को एक विशेष सीरीज के अनुसार अलग-अलग रंग की आंसर सीट उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि कॉपियों का फेरबदल ना हो सके।

UP BOARD EXAM TIME TABLE 2022

Name of Board Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad
Class Name 10th & 12th (Intermediate)
Stream/Side Science, Arts, Commerce
Session 2021-2022
UP Intermediate Theory Exam Date 24 April 2022 to 15 May 2022
UP Practical Exam Date February 2022
12th Time Table Release Date December 2021 or January 2022
Official Website upmsp.edu.in

UP Board Exam Center list 2022

मानकों के आधार पर बनेंगे परीक्षा केंद्र :- माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड ने स्पष्ट किया है, केवल उन्हीं विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा जो उत्तर प्रदेश बोर्ड के मानकों पर खरे उतरेंगे। बोर्ड ने जो मानक तैयार किए हैं वो इस प्रकार हैं-

  • विद्यालयों में खास सिक्योरिटी के अंदर ही प्रश्न पत्रों के रखे जाने की व्यवस्था हो।
  • विद्यालयों में एंटी थेफ्ट अलमारियां व विद्यालय के चारों ओर बाउंड्री वाल और मेन गेट मजबूत होना चाहिए।
  • विद्यालयों में कम से कम 3 अग्निशमन यंत्र होने चाहिए।
  • विद्यार्थियों को पीने योग्य आर ओ जल की व्यवस्था होनी चाहिए।
  • विद्यालय में विद्युत की अच्छी व्यवस्था हो नी चाहिए। और कंप्यूटर सिस्टम के साथ-साथ कम से कम दो कंप्यूटर ऑपरेटर भी होने चाहिए।
  • विद्यालय में सैनिटाइजर और प्रत्येक छात्र को मास्क वितरण की व्यवस्था होनी चाहिए।
  • विद्यालयों में पर्याप्त कमरों की व्यवस्था हो।
JOIN TELEGRAM GROUP CLICK HERE
Join Up Board Fast Update Group CLICK HERE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here