यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर प्री बोर्ड परीक्षा और प्रैक्टिकल परीक्षा के शेड्यूल की पूरी जानकारी दी गई है. इसके मुताबिक 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड लिखित परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक होगी.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट दिया है। दरअसल, बोर्ड ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए आधिकारिक मॉडल पेपर जारी किया है। इस परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर इस मॉडल पेपर को डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि बोर्ड ने हिंदी, अंग्रेजी समेत कई विषयों के मॉडल पेपर जारी किए हैं।
यूपी बोर्ड 12वीं मॉडल पेपर कैसे डाउनलोड करें
यूपी बोर्ड 12वीं मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर ‘मॉडल पेपर’ के लिंक पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद डाउनलोड मॉडल पेपर के लिंक पर जाएं और अब अपने विषय के आगे दिए गए लिंक पर जाएं। इस प्रक्रिया को पूरा करते ही आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में मॉडल पेपर खुल जाएगा।
यूपी बोर्ड की परीक्षा कब होगी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपी बोर्ड) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in ने प्री बोर्ड परीक्षा और प्रैक्टिकल परीक्षा के कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी दी है। इसके मुताबिक 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड लिखित परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक होगी.