अपडेट : घर बैठे मोबाइल से पता करें नया राशन कार्ड बना या नहीं। यहाँ से पढ़िए

रिपोर्ट: आरती पुरोहित

राशन कार्ड एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है, जिसे कई बार लोग पहचान पत्र के तौर पर भी इस्तेमाल करते हैं।

वैसे तो आजकल राशन कार्ड की सुविधा का लाभ कैसे लेना है ये सभी जानते हैं। लेकिन, अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्होंने अभी तक राशन कार्ड नहीं बनवाया है, या राशन की दुकान या खाद्य विभाग में राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है, तो इस लेख को पढ़ते रहें। इसमें हम आपको बताएंगे कि आप कैसे पता लगा सकते हैं कि आपका राशन कार्ड बना है या नहीं।

वर्तमान समय में यह प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। इसके लिए अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर बैठे आसानी से यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको खाद्य विभाग की वेबसाइट पर जाकर कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे, जो नीचे दिए गए हैं।

  • सबसे पहले आपको nfsa.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। यह खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट है।
  • वेबसाइट खुलने पर आपको स्क्रीन पर अलग-अलग तरह के विकल्प दिखाई देंगे। चूंकि आपको यह जांचना है कि नया राशन कार्ड बना है या नहीं, इसलिए आपको मेनू विकल्प से राशन कार्ड विकल्प का चयन करना होगा।
  • इस Option को Select करने के बाद आपको एक और Option Select करना होगा जो इस प्रकार है: Ration Card Detail On State Portals.
  • अब आपको स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों के नाम की लिस्ट दिखाई देगी जिसमें से आपको अपने राज्य का नाम चुनना है।
  • इसी तरह राज्य का चयन करने के बाद आपको राज्य में मौजूद सभी जिलों की सूची दिखाई देगी, जिसमें से आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
  • जिले का चयन करने पर आपको जिले के सभी क्षेत्रों की सूची मिल जाएगी अब अपने क्षेत्र का चयन करें।
  • आपको चयनित क्षेत्र में संचालित सभी सरकारी राशन दुकानों की सूची दिखाई देगी, जिसमें से आपको अपनी राशन की दुकान का नाम खोजना होगा और उसका चयन करना होगा।
  • राशन दुकान का नाम चुनने के तुरंत बाद आपको स्क्रीन पर राशन कार्ड धारकों की सूची दिखाई देगी। यहां आपको कार्ड धारक का नाम, पिता/पति का नाम और पता दिखाई देगा, जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपका राशन कार्ड बना है या नहीं।

इस प्रक्रिया का पालन करने से अन्य राज्यों के निवासी भी यह आवश्यक जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।